Tuesday, August 18, 2026
English edition
Veridhar Veridhar

Rooted in Truth

India

CBSE Result 2026 Live Update: 12वीं के नतीजे जल्द, ऐसे चेक करें DigiLocker पर रिजल्ट

May 13, 2026 Source: Veridhar

CBSE Result 2026 Live Update: 12वीं के नतीजे जल्द, ऐसे चेक करें DigiLocker पर रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और इसी बीच DigiLocker ने भी बड़ा अपडेट जारी किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित DigiLocker ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि CBSE 12वीं का रिजल्ट जल्द अपलोड किया जाएगा। खास बात यह है कि छात्र बिना APPAR ID के भी DigiLocker के जरिए अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट देख सकेंगे। हर साल की तरह इस बार भी CBSE ने रिजल्ट जारी करने की कोई निश्चित तारीख पहले से घोषित नहीं की है। ऐसे में DigiLocker का यह अपडेट छात्रों और अभिभावकों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड किसी भी समय परिणाम घोषित कर सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। DigiLocker पर रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद CBSE सेक्शन में जाकर रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जानकारी भरकर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। इसके अलावा UMANG ऐप के जरिए भी छात्र अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। यदि रिजल्ट जारी होने के समय इंटरनेट या वेबसाइट में समस्या आती है, तो छात्र SMS और IVRS सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं। SMS के जरिए रोल नंबर और अन्य जानकारी भेजकर रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है, जबकि IVRS कॉल सेवा के माध्यम से फोन पर परिणाम सुना जा सकता है। CBSE ने इस बार भी 12वीं के टॉपर्स की कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं करने का फैसला किया है। बोर्ड का मानना है कि इससे छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा कम होगी और मानसिक दबाव भी घटेगा। इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिला। पहली बार CBSE ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OMS) के माध्यम से 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। इस नई डिजिटल प्रक्रिया के जरिए कॉपियों का मूल्यांकन और नंबर अपलोड ऑनलाइन किए गए, जिससे रिजल्ट तैयार करने में कम समय लगा।