Sunday, October 25, 2026
English edition
Veridhar Veridhar

Rooted in Truth

Chhattisgarh

कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य और स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर सूरजपुर में जनजागरूकता अभियान

October 6, 2026 Source: Veridhar

कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य और स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर सूरजपुर में जनजागरूकता अभियान
रायपुर, 06 अक्टूबर 2026 राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सूरजपुर जिले में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन और स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी साझा की। *कृषि एवं संबंधित विभागों की प्रमुख जानकारियां* कृषक विविधीकरण एवं आदान सहायता के तहत कृषि विभाग ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर अन्य पात्र फसलें लेने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की आदान सहायता राशि देने का प्रावधान है। इसके लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी में फसल की सही प्रविष्टि होना अनिवार्य है। *सिंचाई, ऋण एवं पंजीयन* शिविर में श्प्रधानमंत्री आशा योजनाश् के तहत दलहन-तिलहन खरीदी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अनुदान, कृषि यंत्रीकरण पर सब्सिडी और किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए ब्याजमुक्त ऋण की जानकारी दी गई। साथ ही, आगामी धान खरीदी में असुविधा से बचने के लिए किसानों से समय पर एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की अपील की गई। *उद्यानिकी व मत्स्य पालन* उद्यानिकी विभाग ने मौसमी फसलों की खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया, वहीं मत्स्य विभाग ने मछली बीज वितरण पर मिलने वाले अनुदान और मत्स्य पालन के अवसरों की जानकारी दी। *स्वास्थ्य विभाग और जनहितैषी योजनाएं* शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर देते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाने और मुफ्त उपचार का लाभ लेने की जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, सर्पदंश की स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचकर चिकित्सकीय उपचार लेने व एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता के बारे में बताया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और जन औषधि केंद्रों की किफायती दवाइयों की भी जानकारी दी गई।