Thursday, August 13, 2026
English edition
Veridhar Veridhar

Rooted in Truth

India

छत्तीसगढ़ वन विभाग की नई पदस्थापना सूची जारी, 13 IFS अधिकारियों का फेरबदल

August 8, 2026 Source: Veridhar

नवा रायपुर, 8 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों की प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 13 अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए नवीन पदों पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। आदेश के तहत श्री गणवीर धम्मशील, भा.व.से. (2013) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बलौदाबाजार के पद से स्थानांतरित कर विशेष सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है। श्री उत्तम कुमार गुप्ता, भा.व.से. (2013) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बस्तर, जगदलपुर से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। श्री दुलेश्वर प्रसाद साहू, भा.व.से. (2013) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), सूरजपुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मनेंद्रगढ़ पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं श्री पंकज राजपूत, भा.व.से. (2014) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), खैरागढ़ से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। श्रीमती प्रभावती रूल्को, भा.व.से. (2014) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कोरिया से प्रभारी वन संरक्षक, कार्य आयोजन वनमंडल, सरगुजा अंबिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री संदीप बलगा, भा.व.से. (2015) को उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पूर्व भानुप्रतापपुर पदस्थ किया गया है। श्री मयंक पाण्डेय, भा.व.से. (2015) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), महासमुंद से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), गरियाबंद भेजा गया है। श्री सत्यदेव शर्मा, भा.व.से. (2015), जो छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर थे, को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), धर्मजयगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री श्रीनिवास ताटी, भा.व.से. (2015) को उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा अंबिकापुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), महासमुंद की जिम्मेदारी दी गई है। श्री जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, भा.व.से. (2015) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), धर्मजयगढ़ से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कटघोरा पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में श्री संजय यादव, भा.व.से. (2015), जो छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर थे, को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), खैरागढ़ के पद पर प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए पदस्थ किया गया है। श्री कुमार निशांत, भा.व.से. (2016) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कटघोरा से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मरवाही पदस्थ किया गया है। वहीं श्री पंकज कुमार कमल, भा.व.से. (2016), जो छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, नवा रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर थे, को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बलौदाबाजार के पद पर प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए पदस्थ किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में इन सभी अधिकारियों की नवीन पदस्थापना को प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है और सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदों पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Documents