Thursday, August 13, 2026
English edition
Veridhar Veridhar

Rooted in Truth

India

जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी से दर्द प्रबंधन तक, नारायणा हॉस्पिटल में मुफ्त उपचार शिविर शुरू

August 8, 2026 Source: Veridhar

जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी से दर्द प्रबंधन तक, नारायणा हॉस्पिटल में मुफ्त उपचार शिविर शुरू
रायपुर।  राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर का आज भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विशेष अतिथि के रूप में विधायक राजेश मूणत एवं मोतीलाल साहू शामिल हुए। शिविर में रोबोटिक स्पाइन सर्जरी, स्कोलियोसिस, काईफोसिस, टी-लीफ एंडोस्कोपिक डिस्केक्टॉमी, स्पाइन ट्यूमर, स्पाइन टीबी, रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, टोटल हिप रिप्लेसमेंट, क्लब फुट, ऑर्थोपेडिक प्लास्टिक सर्जरी, पेन मैनेजमेंट संबंधी सर्जरी और बच्चों की हड्डियों की जन्मजात विकृतियों की सर्जरी की जाएगी। लीलावती और बाम्बे हॉस्पिटल के स्पाइन सर्जन डॉ तुषार अग्रवाल और श्री नारायणा हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जनों की टीम इन मरीजों की सर्जरी करेगी। हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि शिविर में मरीजों की दवाइयां, जांच, हॉस्पिटल स्टे और परिजनों के रुकने की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मेधा खेमका एवं बॉम्बे हॉस्पिटल एवं लीलावती हॉस्पिटल मुंबई के सीनियर स्पाइन सर्जन डॉ. विशाल कुंदनानी भी उपस्थित थे।