Thursday, August 13, 2026
English edition
Veridhar Veridhar

Rooted in Truth

India

दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री साय, बस्तर प्रतिनिधिमंडल और पेपर लीक बिल पर बोले

July 30, 2026 Source: Veridhar

दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री साय, बस्तर प्रतिनिधिमंडल और पेपर लीक बिल पर बोले
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। बुधवार रात रायपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा तीन दिनों का है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरुवार को बस्तर के मांझी-चालकी और अन्य प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात होगी। इसके अलावा समयानुसार अन्य नेताओं से भी मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है। किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की दी जानकारी उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी स्थिति अभी ठीक है। गुरुवार की सुबह उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा। पेपर लीक संशोधन विधेयक पर PM मोदी का जताया आभार इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में पेपर लीक से संबंधित संशोधन विधेयक पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार कभी भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करती है और आने वाले समय में इस बिल के माध्यम से पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। सरकारीएजेंसियां राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया वहीं संसद में राहुल गांधी के ‘अंध भक्त’ वाले दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब वो यह सब बोलकर अपना स्तर बता रहे हैं, लोगों को कि उनका स्तर क्या है।