Sunday, August 16, 2026
English edition
Veridhar Veridhar

Rooted in Truth

World

PoK में रेंजर्स की फायरिंग से दो की मौत, प्रदर्शनकारियों का विरोध जारी

July 10, 2026 Source: Veridhar

PoK में रेंजर्स की फायरिंग से दो की मौत, प्रदर्शनकारियों का विरोध जारी
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। गुरुवार (9 जुलाई 2026) को रावलाकोट के कोटरी इलाके में चल रहे प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हालिया आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी रेंजर्स और पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया। संगठन का कहना है कि करीब 2,000 लोग कोटरी में धरने पर बैठे थे, तभी दोपहर करीब ढाई बजे सुरक्षा बलों ने 20 से 25 राउंड फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे। JAAC का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान महिलाओं और बच्चों को भी निशाना बनाया गया, घरों और प्रदर्शन स्थलों पर छापेमारी की गई तथा आंदोलन को दबाने की कोशिश की गई। फायरिंग में 28 वर्षीय वाजिद और 47 वर्षीय सरदार नासिर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों का अंतिम संस्कार पास की पहाड़ी पर किया, जहां पीओके का झंडा भी लगाया गया। इस घटना के बावजूद रावलाकोट में प्रदर्शन जारी है। ईदगाह मैदान में गुरुवार को भी 70 से 80 हजार लोगों की मौजूदगी बताई गई, जबकि कोटरी में करीब 2,000 प्रदर्शनकारी डटे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स हेलीकॉप्टर के जरिए पूरे इलाके की निगरानी करते रहे। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि दोपहर की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों को हटाने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, भारी बल प्रयोग और फायरिंग के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए और आंदोलन जारी रखा।