Friday, August 14, 2026
English edition
Veridhar Veridhar

Rooted in Truth

India

LPG Cylinder Price Today : आज का LPG प्राइस अपडेट, जानिए आपके शहर में कितना है सिलेंडर का भाव

July 9, 2026 Source: Veridhar

LPG Cylinder Price Today : आज का LPG प्राइस अपडेट, जानिए आपके शहर में कितना है सिलेंडर का भाव
Business Desk – देशभर में 10 जुलाई को भी 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लगातार कई दिनों से घरेलू गैस के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिल रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने आने वाले समय में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की आशंका जरूर बढ़ा दी है। इससे पहले 1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत मिली। वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम यथावत बने हुए हैं। फिलहाल दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, नोएडा, गाजियाबाद और तिरुवनंतपुरम समेत अन्य शहरों में भी कीमतें पहले जैसी ही हैं। इधर, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 6 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि कारोबार के दौरान इसने 80 डॉलर प्रति बैरल का स्तर भी छू लिया। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कच्चे तेल और एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतें लगातार ऊंची बनी रहती हैं, तो अगले मूल्य संशोधन में तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर विचार कर सकती हैं। गौरतलब है कि इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर-रुपया विनिमय दर, परिवहन लागत और अन्य खर्चों को ध्यान में रखकर LPG सिलेंडर की कीमत तय करती हैं। फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत जरूर है, लेकिन अगले महीने होने वाली मूल्य समीक्षा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।