Friday, June 26, 2026
English edition
Veridhar Veridhar

Rooted in Truth

India

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें पोस्ट की खास बातें...

June 19, 2026 Source: Veridhar

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें पोस्ट की खास बातें...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा लंबी उम्र की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने राहुल गांधी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना भी की। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व की सराहना की। खरगे ने कहा कि संविधान के मूल्यों के प्रति राहुल गांधी की प्रतिबद्धता और समाज के कमजोर तथा वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनकी आवाज ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा सामाजिक न्याय, सद्भाव और सभी को साथ लेकर चलने की कांग्रेस की परंपरा को आगे बढ़ाया है। लोगों से उनका निरंतर जुड़ाव और सत्ता के सामने सच बोलने का साहस उन्हें एक अलग पहचान देता है। खरगे ने उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शक्ति और लंबी उम्र की कामना भी की। बता दें कि राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र हैं। वर्तमान में वह रायबरेली से सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।