Friday, June 26, 2026
English edition
Veridhar Veridhar

Rooted in Truth

India

प्रशासनिक सुधार के तहत वन अधिकारी को मिला अतिरिक्त दायित्व

June 18, 2026 Source: Veridhar

वन विभाग में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया, श्री अनिमेष गोवर्धन को मिली नई जिम्मेदारी रायपुर, 18 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए वरिष्ठ अधिकारी श्री अनिमेष गोवर्धन को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभारी वन उप संरक्षक (रिकॉर्ड) का कार्यभार भी दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि श्री गोवर्धन को छत्तीसगढ़ प्रमाणन समिति (भारत वानिकी एवं कृषि – सीजीसर्ट) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। राज्य शासन द्वारा यह निर्णय प्रशासनिक सुचारु संचालन, कार्यों की गति बढ़ाने तथा विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे वन प्रबंधन, रिकॉर्ड संधारण तथा प्रमाणन से जुड़े कार्यों में प्रभावशीलता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Documents