Saturday, June 27, 2026
English edition
Veridhar Veridhar

Rooted in Truth

India

BREAKING: रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया के विमान से टकराई चिड़िया, सभी सुरक्षित...

June 17, 2026 Source: Veridhar

BREAKING: रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया के विमान से टकराई चिड़िया, सभी सुरक्षित...
रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से रायपुर पहुंची एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट (चिड़िया से टकराने) की घटना का शिकार हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में विमान को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार, विमान जैसे ही रायपुर एयरपोर्ट पर उतर रहा था, उसी दौरान एक चिड़िया उससे टकरा गई। घटना के बाद एयरपोर्ट और एयरलाइन के अधिकारियों ने तुरंत विमान की तकनीकी जांच कराई। जांच में किसी प्रकार की गंभीर क्षति सामने नहीं आई। एहतियात के तौर पर विमान की पूरी तरह से जांच की गई, जिसके कारण एयर इंडिया की अगली उड़ान निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, बर्ड हिट की घटनाएं विमानन क्षेत्र में सामान्य मानी जाती हैं, लेकिन हर मामले में सुरक्षा मानकों के तहत विस्तृत जांच की जाती है ताकि किसी भी तरह का जोखिम न रहे। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया और एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और एयर इंडिया की टीम पूरी तरह सतर्क नजर आई।