Saturday, June 27, 2026
English edition
Veridhar Veridhar

Rooted in Truth

India

नागपुर में आर्मी जवान की पत्नी से रेप और धर्मांतरण का आरोप, बीफ परोसने की बात सामने आई; अय्याज-आमीन गिरफ्तार, मौलाना फरार...

June 16, 2026 Source: Veridhar

नागपुर में आर्मी जवान की पत्नी से रेप और धर्मांतरण का आरोप, बीफ परोसने की बात सामने आई; अय्याज-आमीन गिरफ्तार, मौलाना फरार...
नागपुर में भारतीय सेना के एक जवान की पत्नी के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और कथित धर्मांतरण के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों अय्याज ताज मदारे (26) और आमीन शेख (30) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक मौलाना अभी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय महिला का पति भारतीय सेना में तैनात है और वह नागपुर से बाहर पोस्टेड है। महिला प्रॉपर्टी का काम करती है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2025 में उसके पूर्व सहपाठी अय्याज ताज मदारे ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया। इसके बाद वह उसे वर्धा रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाकर जूस पिलाया गया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने फोटो और वीडियो भी बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ब्लैकमेल कर उससे करीब तीन लाख रुपये वसूले गए। महिला का आरोप है कि उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। 31 मई को उसे नागपुर के कलमेश्वर इलाके में ले जाकर कुछ धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। वहां आमीन शेख और एक मौलाना से उसकी मुलाकात कराई गई। पीड़िता का दावा है कि सुनसान स्थान पर ले जाकर उससे जबरन धार्मिक प्रक्रियाएं कराई गईं और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया गया। तीन दिन पहले जब महिला का पति छुट्टी पर घर लौटा, तब पीड़िता ने उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद दोनों ने सोनगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन वसूली, धर्मांतरण के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।