Sunday, August 16, 2026
English edition
Veridhar Veridhar

Rooted in Truth

India

LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: घरेलू सिलेंडर ₹29 महंगा, जानें आपके शहर में कितना हुआ रेट...

June 7, 2026 Source: Veridhar

LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: घरेलू सिलेंडर ₹29 महंगा, जानें आपके शहर में कितना हुआ रेट...
देशभर के उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून की सुबह से ही लागू हो गई हैं। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले मार्च 2026 में कंपनियों ने 60 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इस बार कीमतों में इजाफे के पीछे ईरान और खाड़ी क्षेत्र में जारी संकट तथा आपूर्ति पर पड़ रहे असर को प्रमुख वजह बताया जा रहा है। नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। मुंबई में इसकी कीमत 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये पहुंच गई है। पटना, लखनऊ, हैदराबाद, जयपुर और बेंगलुरु समेत कई शहरों में भी उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई कीमतों का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले 1 जून को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर 3113.50 रुपये का हो गया, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 3255.50 रुपये पहुंच गई। वहीं 5 किलोग्राम वाले एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की वृद्धि की गई थी। इधर, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तेल कंपनियां वैश्विक संकट और कम आपूर्ति का हवाला देते हुए दाम बढ़ा रही हैं। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी लागत का पूरा बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया है।