Sunday, August 16, 2026
English edition
Veridhar Veridhar

Rooted in Truth

India

CBSE का अलर्ट: केवल आधिकारिक वेबसाइट से करें आवेदन, 40 हजार छात्र शामिल ....

June 3, 2026 Source: Veridhar

CBSE का अलर्ट: केवल आधिकारिक वेबसाइट से करें आवेदन, 40 हजार छात्र शामिल ....
CBSE बोर्ड ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए री-चेकिंग और री-ईवैल्यूऐशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया में देशभर से छात्रों का जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। बोर्ड के अनुसार अब तक 40 हजार से अधिक छात्र आवेदन कर चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान पेमेंट को लेकर छात्रों की सुविधा के लिए CBSE ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। बोर्ड ने बताया कि शुल्क भुगतान के लिए चार बैंकों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि छात्र या उनके माता-पिता का खाता उन्हीं बैंकों में हो। भुगतान विभिन्न डिजिटल माध्यमों से आसानी से किया जा सकता है। CBSE ने कहा कि छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर पोर्टल और आवेदन प्रक्रिया में लगातार सुधार किए जा रहे हैं ताकि बेहतर यूजर अनुभव प्रदान किया जा सके। बोर्ड के मुताबिक री-चेकिंग और री-ईवैल्यूऐशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून की मध्यरात्रि तक निर्धारित की गई है। केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करें और किसी भी अनधिकृत लिंक या वेबसाइट से बचें। शुल्क के रूप में स्कैन कॉपी में त्रुटियों के सत्यापन के लिए प्रति उत्तर पुस्तिका 100 रुपये तथा पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न 25 रुपये का भुगतान करना होगा। इस बीच शिक्षा मंत्रालय को उम्मीद थी कि आवेदन संख्या 80 हजार तक पहुंच सकती है। पोर्टल खुलने के कुछ घंटों के भीतर ही हजारों आवेदन प्राप्त हुए थे और अब यह आंकड़ा 40 हजार के पार पहुंच चुका है। वहीं ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर उठे विवाद के बीच CBSE में नेतृत्व परिवर्तन भी किया गया है। राहुल सिंह की जगह IAS अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।