Friday, June 26, 2026
English edition
Veridhar Veridhar

Rooted in Truth

Entertainment

रिलीज होते ही छाया ‘Cocktail 2’ ट्रेलर, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर है! ....

June 3, 2026 Source: Veridhar

रिलीज होते ही छाया ‘Cocktail 2’ ट्रेलर, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर है! ....
मुंबई। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल’ ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। अब करीब 14 साल बाद इसका सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर में तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जिनके रिश्ते दोस्ती, प्यार और भावनाओं के बीच उलझते दिखाई देते हैं। करीब ढाई मिनट के इस ट्रेलर में रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला है। शुरुआत में कहानी एक सामान्य लव ट्रायंगल जैसी लगती है, लेकिन जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, कई रहस्यमयी मोड़ सामने आते हैं। कुछ भावनात्मक और चौंकाने वाले दृश्य दर्शकों को फिल्म की कहानी को लेकर सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और फैंस फिल्म की कहानी को लेकर अपने-अपने अनुमान लगा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में कलाकारों की केमिस्ट्री और दमदार अभिनय ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। शाहिद कपूर लंबे समय बाद एक रोमांटिक ड्रामा में नजर आ रहे हैं, जबकि कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी अपने किरदारों में प्रभावशाली दिखाई दे रही हैं। ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब फैंस को इंतजार है कि क्या यह फिल्म अपने पहले भाग की तरह दर्शकों का दिल जीतने में सफल होगी या नहीं।