Friday, June 26, 2026
English edition
Veridhar Veridhar

Rooted in Truth

Politics

भाजपा के पक्ष में मतदान का ऐलान, शिवनंदनपुर में बदले राजनीतिक समीकरण

May 31, 2026 Source: Veridhar

भाजपा के पक्ष में मतदान का ऐलान, शिवनंदनपुर में बदले राजनीतिक समीकरण
सूरजपुर/ विश्रामपुर- मुस्लिम समाज के भाजपा को समर्थन से शिवनंदनपुर का नगर पंचायत चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। आज एक बड़े राजनीतिक घटना क्रम कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल व लक्ष्मी राजवाड़े के मौजूदगी में अंजुमन कमेटी बिश्रामपुर के सदर सलीम खान सेक्रेटरी एजाज अहमद,टीटू कुरैशी हाजी रहमतुल्लाह हाफिज हुसैन जुल्फी शाहबाज इमरान शानू सीनू खान अयान आमीन रेहान अन्य कमेटी शाहिद आलम फिरोज रिजवान इमरान नौसाद तौकीर मुस्ताक खान ने अपनी कई मांगों के साथ भाजपा पर भरोसा जताया। अल्पसंख्यक समुदाय के भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल के पक्ष में मतदान करने की बात कही। शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कोई कसर नही छोड़ना चाह रही है यही कारण है कि चुनाव अभियान थमने के बाद भी समाज प्रमुखों से मिलकर प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने उपस्थित जनो को भरोसा दिलाया कि विष्णु देव सरकार में सभी के हितों का ख्याल रखा जा रहा है। शिवनंदनपुर नगर पंचायत में भाजपा के जीत के साथ मूलभूत सुविधाएं सड़क बिजली पेयजल सभी मांगे पूरी होंगी। बैठक में मौजूद मुस्लिम समुदाय लोगों ने भी पार्टी व सरकार पर अपना भरोसा जताया है