Monday, August 17, 2026
English edition
Veridhar Veridhar

Rooted in Truth

India

बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट: SBI में लगातार 6 दिन बंदी संभव

May 22, 2026 Source: Veridhar

बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट: SBI में लगातार 6 दिन बंदी संभव
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। 23 मई से 28 मई 2026 के बीच बैंकिंग सेवाएं कई दिनों तक प्रभावित रह सकती हैं, जिसके चलते ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें। इस अवधि में बैंक शाखाएं लगातार छह दिनों तक बंद रहने की स्थिति बन सकती हैं, हालांकि यह बंदी विभिन्न कारणों के संयुक्त प्रभाव से होगी। सबसे पहले बात करें वीकेंड की छुट्टियों की, तो 23 मई 2026 को महीने का चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार पड़ रहा है। भारतीय बैंकिंग नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, साथ ही रविवार को भी सभी बैंकिंग सेवाएं बंद रहती हैं। इस तरह शुरुआती दो दिन बैंकिंग कार्य पहले ही प्रभावित रहेंगे। इसके बाद 25 और 26 मई 2026 को SBI कर्मचारियों की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल की संभावना है। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी 16 प्रमुख मांगों को लेकर यह हड़ताल प्रस्तावित की है। यदि यह हड़ताल होती है, तो इसका सीधा असर बैंक की शाखा सेवाओं पर पड़ेगा। खासकर नकद लेनदेन, चेक क्लियरिंग और पासबुक अपडेट जैसी सेवाएं पूरी तरह बाधित हो सकती हैं। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रह सकती हैं। इसके बाद 27 और 28 मई को बकरीद (ईद-उल-अज़हा) के कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा घोषित अवकाश भी इस अवधि में शामिल है। देश के अलग-अलग राज्यों में बकरीद की छुट्टियां अलग-अलग तारीखों पर लागू हो सकती हैं, जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में बैंक 27 मई को और कुछ में 28 मई को बंद रहेंगे। जम्मू और कश्मीर में दोनों दिन बैंक बंद रहने की संभावना है। कर्मचारी संघ ने हड़ताल के पीछे कई मांगें रखी हैं, जिनमें स्थायी भर्ती, सुरक्षा व्यवस्था में सुधार, पेंशन और NPS विकल्प, ट्रांसफर नीति में बदलाव, आउटसोर्सिंग पर रोक, और कर्मचारियों के वेतन व भत्तों में समानता जैसी प्रमुख बातें शामिल हैं। इसके अलावा मेडिकल सुविधाओं, HRMS सिस्टम सुधार, प्रमोशन नीति और गलत बिक्री (cross-selling) पर नियंत्रण जैसी मांगें भी उठाई गई हैं। यदि यह सभी छुट्टियां और हड़ताल तय समय पर होती हैं, तो 23 से 28 मई 2026 के बीच बैंक शाखाओं में लगातार कामकाज प्रभावित रह सकता है। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे नकद निकासी, चेक जमा, पासबुक अपडेट और अन्य जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।